-
Advertisement
कुल्लू में अढ़ाई मंजिला मकान राख, शाहपुर में जल गई दुकान
कुल्लू / कांगड़ा। हिमाचल के कुल्लू जिला (Kullu District) में एक अढ़ाई मंजिला मकान (House) जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। यह आग नग्गर खंड के गांव लीगन में करीब 11 बजे लगी थी। आगजनी में सात लाख के नुकसान का अनुमान है। बताया जा रहा है कि लीगन गांव की तेजी देवी पत्नी सैनी कुमार के अढाई मंजिला मकान में आग (Fire) लग गई। तेजी देवी इस मकान को गौशाला के रूप में इस्तेमाल कर रही थी।
यह भी पढ़ें:सीएम सुक्खू के गृह जिला में फायरिंग: 2 की गई जान; दो घायल – जमीनी विवाद बना कारण
आग लगने कारण बिजली की तारों में शार्ट शर्किट (Short Circuit) बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही एसएचओ पतलीकूहल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग नुकसान का आकलन करेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।

वहीं जिला कांगड़ा के शाहपुर (Shahpur) में एक दुकान जलकर राख हो गई। यह दुकान शाहपुर बाजार में डोहब निवासी नवीन और अजय की है। वह यहां पर सब्जी बेचते थे। आग बीती रात को लगी थी। दुकान से धुंआ निकलता देख लोगों ने दुकान मालिक को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने जैसे ही दुकान खोली तो सारा सामान जलकर राख गया था। वहीं सब्जियां भी पूरी तरह से झुलस गई थीं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


