-
Advertisement
हिमाचल में बड़ा हादसा-दो की गईं जान,एक की हालत नाज़ुक
मंडी। करसोग उपमंडल से लगभग 25 किलोमीटर दूर पागणां के समीप देर रात कार दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार पागणां के समीप शाना-माना जाने वाली सड़क में देर रात एक मारुति कार गहरी खाई में लुढ़क गई जिसमें 3 लोग सवार थे और गंभीर रूप से घायल होने पर करसोग अस्पताल लाए गए जिनमें से दो की मौत रास्ते में ही हो गई बताई गई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: कोर्ट परिसर में विचाराधीन कैदी से मिलने आया युवक पुलिस को देख भागा
मृतकों की पहचान संतराम पुत्र सोहनलाल उम्र लगभग 38 वर्ष गांव चमोला तथा दूसरे मृतक की पहचान जयंती पुत्र सेवादास उम्र लगभग 40 वर्ष गांव शाना के रूप में हुई है। तीसरे घायल व्यक्ति का नाम नंदलाल पुत्र कलीराम बताया गया है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर कारवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद संबंधित क्षेत्र से पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है वह कारवाई अमल में लाई जा रही है। उपमंडल अधिकारी नागरिक सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कार दुर्घटना की जानकारी मिली है।

