-
Advertisement
हिमाचलः दो पुलिस अधिकारी इधर-उधर, एक को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार
शिमला। जयराम सरकार ने दो एचपीएस को इधर-उधर किया है। वहीं, एक आईपीएस को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस बाबत मुख्य सचिव अनिल खाची ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों में तैनाती का इंतजार कर रहे एएसपी पंकज शर्मा को एएसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसआईयू) (State Vigilance Anti Corruption Bureau SIU) के पर पर तैनाती दी है। वहीं, एएसपी विजय कुमार को एएसपी शिमला (ASP Shimla) के पद पर तैनाती दी है।
यह भी पढ़ें: सीएम बोले- धर्मशाला में बनेगा होटल प्रबंधन संस्थान, 11.75 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वहीं, एडीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो अनुराग गर्ग (ADG State Vigilance and Anti-Corruption Bureau Anurag Garg) के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के चलते एडीजी एवं कमाडेंट जनरल होम गार्ड सिविल डिफेंस और फायर सर्विस सतिंद्र पाल सिंह को एडीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वह 22 मई से कार्यभार संभालेंगे। बता दें कि एडीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो अनुराग गर्ग को भारत सरकार ने आईजी बीएसएफ (IG BSF) के पद पर तैनाती दी है। यह नियुक्ति पांच साल के लिए डेपुटेशन पर होगी। अनुराग गर्ग को 22 मई से एडीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के पद से रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

