-
Advertisement
स्वास्थ्य विभाग के Audio मामले में विजिलेंस के साथ-साथ Departmental Inquiry भी शुरू
शिमला। हिमाचल के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) में लाखों के लेन-देन मामले वाले ऑडियो क्लिप (Audio clip) के वायरल होने के बाद तत्कालीन स्वास्थय निदेशक की गिरफ्तारी (Arrest) होते ही सरकार ने विजिलेंस जांच के साथ-साथ विभागीय जांच (Departmental inquiry) के भी आदेश जारी कर दिए हैं। कोविड-19 (Covid-19) के चलते इन दिनों जो भी खरीद-फरोख्त की गई है, सरकार ने इसके दस्तावेज मांगे हैं। सरकार को यह भी अंदेशा है कि अगर यह ऑडियो सही पाया जाता है तो इसमें औरों की भी संलिप्तता हो सकती है। इस पूरे प्रकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग (Health Department) में खलबली मची हुई है। यह ऑडियो कब का है, यह भी जांच का विषय है, लेकिन कोरोना संकट के समय अपने आप में इस ऑडियो ने प्रदेश की राजनीति में विपक्ष को खेलने के लिए एक मुद्दा दे दिया है। चूंकि, ऑडियो में लाखों के लेन-देन की बात हुई है।
कुछ इस तरह है सारा मामला
तत्कालीन स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एके गुप्ता की जिस व्यक्ति से फोन पर बातचीत की रिकार्डिंग वायरल हुई है, वह एक नेता का बेहद नजदीकी बताया जा रहा है। सोलन (Solan) में ही इस नेता की एक फर्म है, जिसे कोविड-19 (Covid-19) से संबंधित उपकरणों की खरीद का काम मिला हुआ है। इसी फर्म के एक कर्मचारी से गुप्ता ने लेन-देन की बात की थी। कर्मचारी ने ये बात नेता तक पहुंचा दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद नेता और तत्कालीन निदेशक के बीच समझौता हो गया। इस बीच, उसी कर्मचारी से ना जाने कैसे ऑडियो वायरल (Audio Viral) हो गया। उसके बाद से लेकर प्रदेश में घमासान मचना शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: पेंडिंग 665 सैंपल में 616 नेगेटिव, कल 1500 नमूने आए थे जांच को
ऑडियो का सामने आना वक्त के हिसाब से अहम
ऑडियो क्लिप सामने आते ही अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान (Additional Chief Secretary Health RD Dhiman) ने जांच के आदेश दिए थे। आगामी जांच के लिए केस विजिलेंस (Vigilance) को सौंप दिया था। उनका कहना है कि अभी ये साफ नहीं कहा जा सकता है कि ये लेन-देन कब का है। उन्होंने कहना था कि आखिर किस सामान की खरीदारी की बात हो रही है, ये उन्हें नहीं पता, लेकिन इस समय मे मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला विजिलेंस को सौंप दिया है। इसके बाद जब स्वास्थय निदेशक की गिरफ्तारी हुई तो सरकार ने मामले की गंभीरता को समझते हुए विभागीय जांच के भी आदेश जारी कर दिए। बता दें कि ये ऑडियो इस समय अपने आप में भी काफी अहम है, क्योंकि स्वास्थ विभाग में ही कोविड-19 से संबंधित सामान की खरीदारी हो रही है।

