-
Advertisement
कार के बीचों-बीच घुस गया लोहा, चालक की हालत देख रह जाएंगे दंग
सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी वीडियोज वायरल हो जाती हैं, जिसको देखकर हमारे रौंगटे खड़े हो जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक ऐसी ही वीडियो वायरल हुई है, जिसे देखकर यकीनन आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल, ये वायरल वीडियो एक सड़क हादसे की है, जिसमें एक कार अनियिंत्रित होकर सड़क किनारे लगे गार्ड रेल (Guard Rail) से भिड़ गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस खतरनाक हादसे में चालक को मामूली सी भी खरोंच नहीं आई है।
ये भी पढ़ें-महिला ने स्कूटी पर ट्राई किया खतरनाक स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक कार के बीचों-बीच गार्ड रेल घुस जाता है। इतना ही नहीं गार्ड रेल कार को चीरते हुए आगे से पीछे की तरफ पार कर जाता है। चौंकाने वाली बात ये है कि ड्राइवर की सीट सुरक्षित दिखाई दे रही है। वहीं, ड्राइवर भी सुरक्षित दिखाई दे रहा है। वीडियो में ड्राइवर कार से निकलकर बाहर रोड के किनारे बैठा हुआ नजर आ रहा है। हादसे की ये खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @punjabi_industry__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 6,195 व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर बहुत सारे लोग कॉमेंट्स कर रहे है। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा फाइनल डेस्टिनेशन इज रियल।

