-
Advertisement
शार्क ने चबाया कैमरा, मुंह के अंदर दिखा कुछ ऐसा नजारा
शार्क समुद्र के सबसे खतरनाक जीवों में से एक हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि शार्क की तस्वीरें लेने के लिए अक्सर फोटोग्राफर तरह-तरह के इक्विपमेंट का इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर ऐसी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो में एक टाइगर शार्क कैमरे को चबाती हुई नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें- 50 रुपए में अनलिमिटेड खाना परोस रहा ये बुजुर्ग कपल, देखें वीडियो
जानकारी के अनुसार, ये वीडियो युआन रानाचन (Euan Rannachan) नाम के मशहूर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ने कैप्चर की है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक टाइगर शार्क कैमरे को पानी के अंदर निगलने की कोशिश करती है। वीडियो में शार्क को इंस्टा 360 कैमरे के पास तैरते और बार-बार काटते हुए देखा जा सकता है। वहीं वायरल वीडियो में शार्क के शरीर की गुहा देखी जा सकती है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @zimydakid नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 6,504 लाइक्स और 80 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, बहुत सारे लोग वीडियो पर कॉमेंट भी कर रहे हैं।

