-
Advertisement
अंतिम यात्रा पर वीरभद्र सिंह : पार्थिव शरीर लेकर परिजन रामपुर रवाना
Last Updated on July 9, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह(Virbhadra Singh) की पार्थिव देह को लेकर परिजन रामपुर रवाना हो गए हैं। 10 जुलाई शनिवार को पदम पैलेस रामपुर (Padam Palace Rampur) में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम 3 बजे रामपुर में अंतिम संस्कार होगा। उससे पहले वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह का राजतिलक होना है।
यह भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह को नम आंखों से जेपी नड्डा ने दी श्रद्धांजलि, बोले- मैंने अपना दोस्त खोया
आज सुबह रिज से शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय (Congress headquarters) पहुंचाया गया है। यहां पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने नम आंखों से वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
इससे पहले सुबह 9 बजे हॉली लॉज से लाया गया और रिज पर लोगों के अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। यहां पर लोगों ने अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन किए। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) भी दिल्ली से शिमला वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने रिज पर वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group