- Advertisement -
चौक गए आप, खबर की हेडलाइन पढ़कर। कोई भी चैक जाएगा, कि ऐसे कैसे हो सकता है कि पहले 10 बजते हो फिर 9, लेकिन ऐसा ही होता है। ये दुनिया को वो घड़ी (Watch) है, जिसमें 9 से पहले बजते हैं दस। ये घड़ी कहीं और नहीं बल्कि इंडिया में ही मिलती है। डिजिटल (Digital)युग में भी इस तरह की चीजों का लोग अभी इस्तेमाल करते हैं, जो कहने को वर्षों पुरानी हो चुकी हैं।
खैर आपको अब हम इस घड़ी के बारे में बताते हैं, इंडिया में ही बिकने वाली ये घड़ी आम घड़ियों (Different from Common Watches) से बिल्कुल अलग है। ये एक आदिवासी घड़ी कहलाती है,जो दूसरी घड़ियों से हटकर है। ये घड़ी दाहिने से बाएं की तरफ घूमती है, इसलिए इसमें 9 से पहले 10 बज जाते हैं। दक्षिण एवं मध्य गुजरात (South and Central Gujarat)में लोग ऐसी घड़ियों का खासी तादाद में उपयोग करते हैं।
बताते हैं कि इसे बनाने वाले लालसिंह गमित आदिवासी जिला तापी (Tapi)के रहने वाले हैं। लाल सिंह ने पिछले चार वर्षों में अब तक करीब बीस हजार घड़ियां बेच दी है। आदिवासी (Tribals)आज भी प्रकति एवं उसके तत्वों की पूजा-अर्चना करते हैं। होली व विवाह जैसे आयोजनों में भीर आदिवासी घडी के उलट चलते हैं। वे डिजिटल युग में भी वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को मानते हैं।
- Advertisement -