-
Advertisement
चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि कब है? जानिए सही तिथि सहित शुभ-मुहूर्त और पूजा विधि
Chaitra Masik Shivratri 2024: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) का विशेष स्थान है। जो भी भक्त इस दिन व्रत (Fast) रखते हैं और सच्चे मन से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं, उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही मनचाहे फल की प्राप्ति भी होती है। इस साल चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि 7 अप्रैल को पड़ रही है। इसी दिन व्रत भी रखा जाएगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की रात में भगवान शिव और माता पार्वती (Lord Shiv and Mata Parvati) एक साथ भ्रमण पर निकलते हैं। इसे मासिक शिवरात्रि कहा जाता है। इस दौरान भगवान शिव का रुद्राभिषेक और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ करने से भक्तों को धन-ऐश्वर्य और संतान सुख की प्राप्ति होती है।
मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त (Shubh-Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि 7 अप्रैल 2024 को सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 8 अप्रैल 2024 को सुबह 03 बजकर 21 मिनट पर खत्म होगी।
मासिक शिवरात्रि पूजा विधि (Puja-Vidhi)
प्रातः उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। पूजा घर में शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद उनका पंचामृत से स्नान कराएं और महादेव को सफेद चंदन का तिलक लगाएं। देवी पार्वती को कुमकुम का तिलक लगाएं और पूजा के लिए गाय के घी का दीपक जलाएं। शिवजी और मां पार्वती को सफेद फूलों की माला अर्पित करें और बेलपत्र पूजा में अवश्य शामिल करें। मासिक शिवरात्रि पर शिव तांडव स्तोत्र, शिव चालीसा का पाठ करें और आरती से पूजा का समापन करें। अगले दिन सुबह शिव प्रसाद से अपना व्रत खोलें।

