-
Advertisement
Himachal में महिला को बुरी तरह पीटा,बेड़ियों में बांधा-जंजीर को लगाया ताला
Himachal News: हिमाचल के मंडी जिला के करसोग (Karsog) में एक महिला को बेड़ियों में बांधने का वीडियो सामने आया है। महिला की बुरी तरह से पिटाई के बाद,उसके पांव में बेड़ियां लगाने के बाद उस पर ताला भी जड़ दिया गया। बाद में पड़ोसन की सूचना पर आई पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर शुरू की जांच
जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने पहले महिला को बुरी तरह पीटा (Woman Badly Beaten) पूरे शरीर पर गहरे घाव देने के बाद उसे लोहे की जंजीरों में बांध डाला। पांव में बेड़ियां लगाने के बाद उस पर ताला भी जड़ दिया और घर से फरार हो गया। बाद में सूचना मिलने पर आई पुलिस (Police) ने महिला का मेडिकल करवाकर मामले की पडताल शुरू कर दी है।
-पंकज शर्मा

