-
Advertisement
महिला से चैटिंग कर रहा थी पति, रोका तो कर डाली पत्नी की पिटाई
Last Updated on December 14, 2022 by sintu kumar
मंडी के सुंदरनगर थाना के अंतर्गत एक महिला की उसके पति ने सिर्फ इस बात के लिए पिटाई कर दी क्योंकि महिला पति को पराई महिला से फोन पर चैट करने व बातचीत करने के लिए मना कर रही थी। महिला ने यह सब पति का फोन देखने के बाद उसे कहा लेकिन पति पहले तो इस तरह की बातचीत करने से मुकर गया और बाद में पत्नी की पिटाई कर दी। महिला ने भी पति की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:ऊना में छात्र पिटाई मामला, प्रधानाचार्य की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस को दी शिकायत में कांगू क्षेत्र की महिला ने बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी। वर्तमान में उनके दो बच्चे हैं। महिला ने बताया कि उसका पति अकसर शराब पीता है और उसे गाली गलौच कर परेशान करता रहता है। गत रोज रात करीब साढ़े सात बजे उसका पति घर आया तो महिला ने पति का फोन चलाने के लिए लिया। जिसमें उसने देखा कि उसके पति ने किसी महिला से चैट की थी। जब उसने इसके बारे में पति को पूछा व समझाने लगी तो उसका पति चैटिंग करने के लिए मुकर गया। इसी बात को लेकर उसके पति ने इसके साथ बहसबाजी की और फिर मारपीट की। पुलिस ने धारा 498(A), 504 IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, बुधवार को मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group