-
Advertisement
हिमाचल: पशुओं के लिए चारा लेने पेड़ पर चढ़ी महिला गिरी, अस्पताल में गई जान
Last Updated on January 22, 2023 by Vishal Rana
सुजानपुर। हिमाचल के हमीरपुर (Hamirpur) जिला में एक महिला की पेड़ से गिरकर मौत (Death) हो गई। हादसा सुजानपुर पुलिस थाना के तहत सपाहल गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला पेड़ से दोपहर को गिरी थी, लेकिन शाम घटना का पता शाम को चला। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे (Dead Body) में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बीते रोज महिला पशुओं के लिए चारा लेने को एक पेड़ पर चढ़ी थी। इस दौरान अचानक वह पेड़ से नीचे गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गई।
यह भी पढ़े:किन्नौर में सुबह- सवेरे खाई में गिरी कार, दो की गई जान- दो अस्पताल में
परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी देते हुए सपाहल ग्राम पंचायत प्रधान अश्विनी कुमार ने बताया कि महिला मंजू देवी (42) पत्नी अनिल कुमार पशुओं के लिए चारा काटने के लिए पेड़ (Tree) पर चढ़ी थी। इस दौरान पेड़ से वह नीचे गिर गई। शाम 7 बजे तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो बेटा.बेटी ने तलाश की। इस दौरान वह पेड़ के नीचे घायल अवस्था में बेहोश मिली। तुरंत उसे हमीरपुर ले जाया गया। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। मृतक महिला का सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।