-
Advertisement
ऊंट से पंगा युवक को पड़ा भारी, वीडियो देख आपकी छूट जाएगी हंसी
अगर कोई हमें परेशान करे तो हम कितना गुस्सा हो जाते हैं। बस इसी तरह अगर जानवरों को कोई परेशान करेगा तो नेचुरल है कि उसे भी कोई सबक सीखने को मिल ही जाएगा। कई बार तो जान पर बन आती है। कई बार आपने खबर में सुना होगा और हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एक हाथी (Elephant) को भागने गए शख्स को उसी हाथी ने कुचल कर मार दिया था, इसीलिए तो कहते हैं कि अगर आप किसी के साथ अच्छा करेंगे तो आपके साथ भी अच्छा होगा, वहीं अगर आप किसी के साथ बुरा करेंगे तो आपके साथ भी बुरा ही होगा।
यह भी पढ़ें:खुश हो जाओ-अभी लंबी पारी खेलनी है आपको, वैज्ञानिक का हैरान कर देने वाला दावा
ऊंट को छेड़ना पड़ा भारी
एक वायरल वीडियो (Viral Video) में एक शख्स सड़क से गुजर रहे एक ऊंट (Camel) को परेशान करता है। इसके तुरंत बाद ऊंट उस शख्स को अपनी लात से मजा चखा देता है। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि इस लड़के को उसके कर्मों का फल मिला है।
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर काफी सारे लोग अपने काम में लगे हुए दिखाई देते हैं। सब अपनी धुन में चले जा रहे होते हैं। इसी दौरान उस सड़क (Road) से एक ऊंट गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरे साइड से एक लड़का ऊंट के पास से गुजर रहा होता है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही लड़का (Boy) ऊंट के पास से गुजरता है, वैसे ही ऊंट के पूंछ को खींचने की कोशिश करता है।
लड़के को पड़ती है जोरदार लात
इतनी ही देर में ऊंट अपने पिछले पैर से उस लड़के को लात मार देता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऊंट की जोरदार लात पड़ते ही लड़का दूर जाकर धड़ाम से गिरता है। वीडियो सच में कर्मा का सही उदाहरण है। ये वीडियो लोगों को काफी फनी लग रहा है। वीडियो को ट्विटर (Twitter) पर आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है।
https://twitter.com/i/status/1481493390550519808
वीडियो शेयर करते हुए आईएफएस अधिकारी ने बहुत ही मजेदार कैप्शन लिखा है…उन्होंने कैप्शन में सिर्फ एक ही शब्द लिखा, ‘कर्मा’ यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखाए इसे ही कहते हैं कर्मों का फलए वहीं एक अन्य यूजर ने लिखाए बेजुबान को छेड़ने का यही है नतीजाए वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों व्यूज मिल रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

