-
Advertisement
Kangra: छोटे ने बड़े भाई का किया मर्डर, सिर पर मारा डंडा-मौके पर गई जान
नूरपुर। हिमाचल (Himachal) के जिला कांगड़ा (Kangra) के विस क्षेत्र इंदौरा की रप्पड़ पंचायत के गांव खड़ोल में एक भाई ने अपने ही भाई का मर्डर (Murder) कर दिया। किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में छोटे भाई ने बड़े भाई पर डंडे से हमला कर उसकी जान ले ली। सूचना मिलते ही पुलिस (Police) ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह बंगाली सामुदाय से संबंधित हैं। देर रात को किसी बात पर दोनों का आपस में झगड़ा हो गया और बात तू-तू, मैं-मैं से बढ़कर हाथापाई तक आ पहुंची।
यह भी पढ़ें: शिक्षक पति के हमले में घायल पत्नी ने IGMC में तोड़ा दम, हत्या का मामला दर्ज
इसी बीच शोर सुनकर उनका चचेरा भाई अजय उन्हें छुड़ाने पहुंचा। अजय ने बताया कि उस समय रविवार रात के करीब 12 बजे का समय था, उसने दोनों को छुड़ाने की कोशिश की, मगर इनके हाथ में डंडा भी था, जिससे छुड़ाते हुए उसे भी कुछ चोट लगी। मगर शक्ति (22) ने अपने बड़े भाई शेरू (27) पुत्र राजू के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। प्रहार से शेरू की मौत हो गई। अगर उनके रिश्तेदार रमेश उर्फ तोतू की माने तो यह झगड़ा इन्होंने नशे की हालत में किया है। सूचना मिलने के बाद नूरपुर पुलिस थाना प्रभारी कल्याण ठाकुर (Nurpur Police Station incharge Kalyan Thakur) की अगुवाई में एएसआई मान सिंह राणा व गंगथ पुलिस दल ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू की। आरोपी शक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल लाया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


