-
Advertisement
HRTC के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 1200 नई बसें, चालकों-परिचालकों की भी होगी बंपर भर्ती
Deputy CM Mukesh Agnihotri: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को चंबा में नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के सफल ट्रायल के बाद अब बड़े पैमाने पर एचआरटीसी (HRTC) के बेड़े का विस्तार किया जा रहा है।
मुकेश ने कहा प्रदेश सरकार 1,000 नई इलेक्ट्रिक बसें और 200 डीजल बसें खरीदने जा रही है। इन इलेक्ट्रिक बसों को विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों और सड़कों के अनुकूल तैयार करवाया गया है, जिससे प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। जिले की परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसें उपलब्ध करवाई गई हैं। इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन का विस्तार होगा।
मिनी बसों की शुरुआत
संकरी और दुर्गम पहाड़ी सड़कों को ध्यान में रखते हुए आने वाले समय में चंबा जिले में मिनी बसें भी चलाई जाएंगी, ताकि हर क्षेत्र को बेहतर बस सेवा से जोड़ा जा सके।
नए बस बेड़े के विस्तार को देखते हुए एचआरटीसी में जल्द ही चालकों और परिचालकों की नई भर्ती की जाएगी।
सरकार का मुख्य फोकस दुर्गम क्षेत्रों तक सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन पहुंचाना है, जिससे आम जनता का सफर और अधिक सुगम हो सके।
राहुल कुमार
