-
Advertisement
Year: 2026
ऑनलाइन रेडियो बुलेटिन- 20-10-2022
हिमाचल अभी अभी का रेडियो बुलेटिन रोज सांय 7:00 बजे प्रसारण किया जाता है जिसमे हम दर्शकों को हिमाचल की ताजा खबरों की जानकारी देते है।
बीजेपी में बगावत: राकेश पठानिया को फतेहपुर से टिकट, उनके कर्मों की सजा: कृपाल परमार
कृपाल परमार ने कहा कि मैं राकेश पठानिया को मालविका पठानिया बना कर नूरपुर भेजूंगा। उन्होंने कहा कि जो नूरपुर की सेवा नहीं कर पाए, वह फतेहपुर की क्या सेवा करेंगे
“आदिपुरुष” पर प्रतिबंध लगाने का मांग, इलाहबाद हाईकोर्ट में दर्ज हुई याचिका
याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी की ओर से पेश वकील रंजना अग्निहोत्री ने न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रेणु अग्रवाल की खंडपीठ के समक्ष फिल्म की आपत्तिजनक सामग्री को सूचीबद्ध किया।
हिमाचल: सिरमौर में हिट एंड रन का मामला, बाइक सवार युवक की गई जान
पिकअप एक घर के आंगन की तरफ लुढ़क गई। परिवार के होश उडऩा लाजमी ही था, क्योंकि पिकअप घर के किसी सदस्य व बच्चों के ऊपर भी गिर सकती थी।
बीजेपी के पास नेताओं की कमी, कांग्रेसियों को देने पड़ रहे टिकट : कौल सिंह
बीजेपी ने जिस नेता को टिकट दिया है उनकी पूर्व के चुनावों में जमानत भी नहीं बच पाई और इस बार द्रंग की जनता ने ताज और सरकार बदलने का पूरा मन बना लिया है।
हिमाचल: मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी; मैदानों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि
सराज की दो पंचायतों ढिम कटारु व संगलवाडा पंचायत में भारी ओलावृष्टि से करोड़ों रुपए की मटर व गोभी की फसल तबाह हो गई है।
हिमाचल: फिल्मी स्टाइल में मुकेश अग्निहोत्री की जनसभा का टूटा मंच, कई लोगों को आई चोटें
बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार भी इसी तरह से धड़ाम होकर गिरेगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार के सिर्फ 20 दिन ही शेष बचे हैं।
मजबूरी में बीजेपी से बागी बने प्रवीण शर्मा ने भरा मंडी सदर से आजाद नामांकन
प्रवीण शर्मा को 2007 के विस चुनावों में पार्टी ने मंडी सीट से टिकट दिया था, लेकिन ऐन मौके पर टिकट बदलकर डीडी ठाकुर को थमा दिया गया, जो कांग्रेस के अनिल शर्मा से हार गए।
कांग्रेस से 11 तो बीजेपी से 5 परिवारवाद से पहुंचे हैं चुनावी मैदान में
पहली लिस्ट से ही बहुत कुछ स्पष्ट हो गया है। इस लिस्ट पर नजर डालने से पता चलता है कि ये पहली मर्तबा है कि 24 साल बाद धूमल परिवार (Dhumal Family) से कोई भी कैंडिडेट विधानसभा चुनाव में नहीं है।
चितपूर्णी में व्यवसायी की हत्या से गुस्साए लोगों ने झुग्गियां और वाहन किए आग के हवाले
स्थानीय लोगों को शक है कि इन झुग्गियों में रहने वालों में से कुछ इस हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि इन झुग्गियों में रहने वाले दो लोग रात से ही गायब हैं।
