-
Advertisement
Year: 2026
#OnlineRadio Bulletin-22-07-2022
आप सुन रहे हैं हिमाचल अभी अभी का रेडियो बुलेटिन ।
रामलाल ठाकुर बोले- नोटिस क्यों भेज रहे, सीधे कोर्ट क्यों नहीं जाते मंत्री वीरेंद्र कंवर
उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग द्वारा गोविंदसागर और कोलडैम में मात्र एक एक लाख बीज डाल कर उसे करोड़ों का दर्शाया गया। जो कि एक बड़ा घोटाला है
ठियोग के पूर्व विधायक दिवंगत राकेश वर्मा की पत्नी इंदू ने थामा कांग्रेस का दामन
ऐसे में ठियोग विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार कुलदीप राठौर और दीपक राठौर के राजनीतिक भविष्य पर भी संकट मंडराता नजर आ रहा है।
श्रीबालाजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं जीएनएम प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में छाईं
पिछले वर्ष भी इस कॉलेज की बीएससी नर्सिंग की छात्राओं ने टॉप टेन में स्थान हासिल किया था। कॉलेज की प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने कॉलेज की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है
हिमाचल: टुकड़ों में मिले युवक के शव मामले में नया खुलासा, परिजनों ने चचेरे भाइयों पर जताया शक
जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के समोह गांव में 19 वर्षीय अंकित की हत्या के मामले में युवक का धड़ आज शुक्रवार को गली सड़ी अवस्था मे घर से 500 मीटर दुरी पर मिला है।
हिमाचल में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, महिला की गई जान; दो घायल
बीएसएल कालोनी पुलिस थाना की टीम ने मौक़े पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त कार बिलासपुर जिला के घुमारवीं क्षेत्र की बताई जा रही है।
छुट्टी को लेकर IAS ऑफिसर ने लिखा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई वायरल
हाल ही में एक आईएएस ऑफिसर ने छुट्टी को लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है। उनकी ये पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।
बाबा महाकाल के दर सीएम जयराम ने नवाया शीश, भस्मारती में लिया हिस्सा
देव भूमि हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर भी आज यानी शुक्रवार सुबह 2:30 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। उनके साथ पत्नी और परिवार के लोग भी शामिल थे।
हिमाचल: बुजुर्ग महिला पहुंची एसपी के द्वार, आठ माह से गायब बेटे को ढूंढने की लगाई गुहार
जसवीर सिंह से जब सुखविंदर के बारे में महिला ने पूछा तो उसको जवाब मिला कि उसका बेटा उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ट्रक (Truck) से उतर गया था
