-
Advertisement
हिमाचल में आज कोरोना के 260 नए केस, एक हजार के करीब पहुंचे एक्टिव केस
शिमला। हिमाचल (Himachal) में कोरोना ने दोहरा शतक लगा दिया हैं। लगातार बढ़ते मामलों ने अब टेंशन और बढ़ा दी है। मंगलवार को कोरोना (Corona) के 260 नए केस सामने आए हैं। वहीं, आज सिर्फ 22 लोग ही ठीक हुए हैं। बस सुखद खबर यह है कि आज किसी की मौत कोरोना से नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना का शतक, बढ़ते मामलों ने बढ़ाई टेंशन; 90 हजार किशोरों को लगी वैक्सीन
हिमाचल के जिलों में एक्टिव केस
प्रदेश में एक्टिव केसों की बात करें तो 859 लोग कोरोना संक्रमित हैं। बिलासपुर (Bilaspur) में 45, सबसे ज्यादा कांगड़ा 327, चंबा (Chamba) में 18, हमीरपुर में 49, किन्नौर में 6, कुल्लू में 39, लाहुल-स्पीति में 9, मंडी में 43, शिमला में 128, सिरमौर में 33, सोलन में 89 और ऊना (Una) में 73 एक्टिव केस है।
यह भी पढ़ें:देश पर ओमिक्रॉन का खतरा मंडरा रहा, हिमाचल को डबल खतरा डरा रहा-देखें वीडियो
अभी तक प्रदेश का कोरोना हाल
कोरोना काल से लेकर अभी तक प्रदेश में 40 लाख से ज्यादा लोगों के कोरोना टेस्ट हो चुके है। इसमें करीब 38 लाख लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं, जबकि सवा दो लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं अभी तक 3862 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके अलावा सवा दो लाख लोगों ने कोरोना को मात दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…



