-
Advertisement
Big Breaking: हिमाचल में बड़ा हादसा, तीन की गई जान-चालक फरार
मंडी- पठानकोट नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के खलियार में रिटेनिंग वॉल (Retaining wall) के साथ टिप्पर के टकराने से तीन लोगों की मौत( 3 person died) हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं चालक मौके से फरार हो गया है। घटना सोमवार देर रात की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी शहर के खलियार बीती रात को रिटेनिंग वॉल के साथ एक टिपर टकरा गया। जैसे ही टिपर रिटेनिंग वॉल के साथ टकराया,पूरी रिटेनिंग वॉल टूटकर टिप्पर के ऊपर गिर गई। इस टिप्पर में चालक सहित 5 लोग सवार थे।
यह भी पढ़ें- बटवाड़ा स्कूल के टीचर ने की छात्र की बेरहमी से पिटाई , पुलिस के पास पहुंचा मामला

रिटेनिंग वॉल के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल जोनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके फरार हो गया है। मृतकों की पहचान ऋषव कौशिक, पुत्र हरविंद्र निवासी बनाणूबाड़, तहसील सदर मंडी , गुरुचैन सिंह पुत्र नाम देव निवासी हाडरसगिरी , रुपनगर पंजाब व विनोद कुमार पुत्र अंकाली मंडल गांव मगरजान बचहारा कोठी बिहार के रूप में हुई है।एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। घटना के पीछे क्या कारण रहे अभी इसकी जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


