-
Advertisement
हिमाचल विस का विशेष सत्र : 93 पूर्व व मौजूदा विधायक 11 सांसद आएंगे, सभी का होगा कोविड टेस्ट
Last Updated on September 14, 2021 by Vishal Rana
हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व का स्वर्णिम वर्ष मना रहा है। स्वर्णिम जयन्ती वर्ष पर 17 सितम्बर को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष सत्र में आने के लिए कुल 93 विधायकों व पूर्व विधायकों के अलावा 11 सांसदों ने सहमति दी है। सत्र में शामिल होने वाले सभी वर्तमान एवं पूर्व विधायकों को आरटी पीसीआर टेस्ट करवाना होगा। यह बाद विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कही।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में आज क्या रही कोरोना की स्थिति, यहां जाने पूरी डिटेल
उन्होंने कहा कि एक दिवसीय सत्र का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से किया जायेगा। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद सत्र को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया सभी वर्तमान और पूर्व विधायकों को 10 बजे सदन में की गई व्यवस्था के तहत पहुंचना होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन 11 बजे शुरू होगा और 12 बजे तक चलेगा। इसके उपरांत एक सामूहिक चित्र भी लिया जाएगा, जिसमें सभी पूर्व व वर्तमान सदस्य शामिल होंगे। राष्ट्रपति 16 सितंबर को शिमला पहुंचेंगे और 19 सितम्बर तक हिमाचल प्रदेश राज्य के प्रवास पर रहेंगे। परमार ने कहा कि सभी आमन्त्रित अतिथियों के ठहरने तथा खाने -पीने की समुचित व्यवस्था कर दी है तथा इस विशेष सत्र के आयोजन के लिए विधान सभा की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबद करने, यातायात को सुचारू रखने तथा पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था हेतु उन्होंने पुलिस प्रमुख सुंजय कुंडू तथा विभाग के अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस सत्र के आयोजन से जुड़े सभी विभागाध्यक्षों के साथ दो दिन पूर्व एक बैठक की थी । उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी सत्र के आयोजन में कोई कोताही न बरतें तथा समय रहते अपना कार्य पूरा करें। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये तथा बिना पास के कोई भी परिसर में प्रवेश न पायें।
परमार ने कहा कि विधान सभा परिसर तथा सदन को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जायेगा व हर मुख्य द्वार पर पैडलद्वारा स्वचालित सैनिटाइजर से लैस मशीनें रखी जायेंगी। परिसर में प्रवेश से पूर्व सभी की थर्मल स्कैनिंग की जायेगी। परिसर में केवल वही प्रवेश पा सकेगा, जिसे आमंत्रित किया गया है। दर्शक दीर्घा तथा पत्रकार दीर्धा में भी सामाजिक दूरी का ख्याल रखा जायेगा। सदन में सत्र समाप्ति के पश्चात राष्ट्रपति के प्रस्थान के पश्चात हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय के डॉ0 यशवंत सिंह परमार लाइब्रेरी हॉल में पूर्ण राज्यत्व स्वर्णिम जयन्ती वर्ष पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सभी आमंत्रित अतिथि गण तथा तेरहवीं विधान सभा के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। इस पर अवसर पूर्व सीएम शांता कुमार तथा प्रेम कुमार धूमल को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page