-
Advertisement
#Rathore और मुकेश ने घेरी #Jairamgovt, तीन साला जश्न सहित इन मुद्दों पर छोड़े शब्द बाण
शिमला। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर (Congress President Kuldeep Rathore) और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में संयुक्त प्रेस वार्ता कर जयराम सरकार (#Jairamgovt) पर हमला बोला। जयराम सरकार के तीन साला जश्न सहित भ्रष्टाचार (Corruption) और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि हिमाचल सरकार भारी ऋणों का बोझ जनता पर लादकर खुद की विलासिता और शानो-शौकत पर ब्याज पर लिया पैसा खर्च कर रही है। सरकार के तीन साल के कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है, जिसमें स्वास्थ्य खरीद घोटाला सबसे बड़ा ऐसा मामला है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष की संलिप्तता बताई गई और उनको इसके चलते इस्तीफा देना पड़ा। सरकार के खिलाफ उन्हीं की पार्टी के बड़े नेताओं ने पत्र लिखकर सीएम दफ्तर (CM Office) पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, लेकिन उसकी जांच तक नहीं करवाई गई। हिमाचल में बीते तीन साल अपराध चरम पर पहुंचा है।
यह भी पढ़ें: #Himachal कांग्रेस अध्यक्ष Kuldeep Rathore बोले- Jai Ram नहीं रामभरोसे है हिमाचल

क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Leader of Opposition Mukesh Agnihotri) ने कहा कि प्रदेश में दो हजार लोगों ने जान गवाईं है और सरकार जश्न मना रही है। सरकार को जश्न नहीं मातम मनाना चाहिए। प्रदेश में एक हजार के करीब कोविड (Covid) से और एक हजार से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या करके अपनी जानें गवाईं है, ऐसे में सरकार किस बात का जश्न मनाने जा रही है। तीन साल में चोरी और लूट का का पैमाना हिमाचल में चरम पर रहा है। प्रदेश की जनता की सरकार को बर्दाश्त करने की हिम्मत खत्म होती जा रही है, अब प्रदेशवासी इनको झेलने को तैयार नहीं हैं। हिमाचल में ये तीन साल काले दौर के रूप में याद किए जाएंगे। प्रदेश की जनता पहले ही कोविड के संकट से जूझ रही है और सरकार ने बस किराया, बिजली, पानी, मीटर लगाने की फीस में बढ़ोतरी कर लोगों को कमर तोड़ दी है। बीते कल ही सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। सरकार ने जनता को नेशनल हाईवे के सपने दिखाए व फोरलेन का पूरा काम ठप कर दिया। विदेशों से परियोजनाओं के लिए फंडिंग से एक पैसा नहीं आयास वहीं, एयरपोर्ट नहीं बन पाए। साथ ही पर्यटन (Tourism) के लिए कोई नीति लागू नहीं कर पाए। परिवहन निगम व बिजली बोर्ड के हालात ऐसे कर दिए जो कई दशकों तक अब खड़े नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल दुनिया का पहला राज्य है, जहां सरकार ने अपने तुगलकी फरमान से पैदल चलने वालों से आदाज़ भारत में चालान करके 3 करोड़ से ज्यादा वसूले हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

