-
Advertisement
बच्चे के जन्म के बाद इन देशों में निभाई जाती हैं अजब रस्में, पढ़कर आप हो जाएंगे हैरान
Last Updated on May 6, 2023 by sintu kumar
जब भी कोई नन्हा मेहमान घर आता है यानी किसी भी घर में बच्चे की किलकारियां गूंजती है तो घर- परिवार या नाते- रिश्तेदार सभी जमकर खुशियां मनाते हैं। कई रस्में निभाई जाती है और खूब सारी बधाइयां भी दी जाती है। नवजात व उसकी मां को घर के बड़े -बुजुर्ग ढेरों आशीर्वाद देते हैं। बच्चे के पैदा होने पर जो रीति रिवाज ( customs and traditions)निभाए जाते हैं वो हर क्षेत्र, धर्म, समुदाय व देशों के अलग-अलग होते हैं। हमारे देश में भी बच्चे की उम्र लंबी हो इसके लिए तरह -तरह के उपाय किए जाते हैं। इस मामले में विदेशों में रहने वाले लोग भी पीछे नहीं है, बच्चे की लंबी उम्र के लिए विदेशों मे कुछ रस्में ( Rituals)निभाई जाती है। बेशक आप को ये रस्में अजीब लगे पर लोगों का मानना है कि ऐसा करने से बच्चे की उम्र लंबी होती है और उसके जीवन में कोई परेशानी नहीं आती। आज हम आप को इन्हीं रस्मों के बारे में बताने जा रहे हैं…
यह भी पढ़ें: अजब है ये गांव : यहां महीनों तक सोए रहते हैं लोग, जानिए इसके पीछे की वजह
सबसे पहले बात करते हैं पड़ोसी मुल्क चीन ( China)की। यहीं पर बच्चे के जन्म को लेकर अजब परंपरा है।इस देश की परंपरा के अनुसार जब कोई महिला किसी बच्चे को जन्म देती है तो उसे तीस दिन कर परिवार से दूर रहना होता है। यानी वह किसी से भी मिल नहीं सकती। इतना ही नहीं उसके नहाने पर भी प्रतिबंध रहता है।
अब चलते हैं जापान ( Japan) की ओर तो यहां पर भी एक पंरपरा है। इस देश के लोग गर्भनाल को लाख के बने डिब्बों में संभाल कर रखते हैं। मां से बच्चा गर्भनाल के जरिए जुड़ा होता है इसलिए बच्चे के जन्म के बार इसे संभाल कर रखने का भी रिवाज है।
इंडोनेशिया के बाली ( Bali of Indonesia) में एक अजब परंपरा है, जिसके अनुसार जब बच्चा पैदा होता है तो उसे तीन माह तक जमीन छूने नहीं दिया जाता। ऐसे में तीन माह तक मां उसे गोद में उठाए रखती है। इसके पीछे मान्यता है कि ऐसे करने से बच्चे का संपर्क दूसरी दुनिया से बना रहता है।
नाइजीरिया( Nigeria) की बात करें तो यहां पर बच्चे की गर्भनाल को असुभ माना जाता है। अफ्रीकी देशों में इसे बच्चे का जुड़वा भाई माना जाता है ऐसे में इसे दफनाया जाता है। जिस दिन यह कार्य होत है यानी गर्भनाल को दफ्नाया जाता है उस दिन सभी शोक मनाता है। इसे पेड़ के नीचे दफनाया जाता है।