-
Advertisement
रेणुकाजी में 33 वर्षीय युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान
नाहन। पुलिस थाना रेणुकाजी के तहत खालाक्यार गांव के एक युवक ने जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। जानकारी के अनुसार बीते दिन खालाक्यार निवासी संदीप (33) ने जंगल में पेड़ से फंदा लगाकार जान दे दी। युवक घर से लकड़ियां लेने जंगल गया था, जहां उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। पता चला है कि युवक बीते कुछ समय से डिप्रेशन (Depression) का शिकार था और दवाइयां भी ले रहा था।
यह भी पढ़ें: Himachal : शराब के नशे में युवतियों में जमकर चले लात घूंसे, पहुंचाई थाने, वीडियो वायरल
युवक जब घर वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई, जहां जंगल में उसका शव पेड़ से लटका मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर ददाहू अस्पताल लाई। यहां पर मृतक को शव गृह में रखा गया है। आज शव का पोस्टमाटम किया जाएगा। थाना प्रभारी देवी सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का गुरुवार को पोस्टमाटम किया जाएगा। रेणुका पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


