-
Advertisement
छोटी काशी में शुरू हुआ देव समागम, सीएम जयराम ने किया अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज
मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में मनाया जाने वाला सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव (International Shivaratri Festival) का आज धूमधाम, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आगाज हो गया है। इस देव समागम में 200 के करीब देवी-देवता भाग लेने यहां आए हुए हैं। महोत्सव के शुभारंभ पर सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सबसे पहले उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई, जिसके बाद उन्होंने राज माधव राय मंदिर में जाकर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की।
यह भी पढ़ें: छोटी काशी पहुंचे देव कमरूनाग, कल अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में लेंगे हिस्सा

इसके बाद राज माधव राय की पालकी उठाई गई और भव्य शोभायात्रा की शुरूआत हुई। यह शोभायात्रा राज माधव मंदिर से शुरू होकर शहर की परिक्रमा करते हुए पड्डल मैदान में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए अधिकतर लोग पारंपरिक परिधानों में नजर आए। ढोल नगाड़ों की थाप और वाद्य यंत्रों की धूनों पर जहां देवरथ झूम रहे थे। वहींए लोग भी खूब झूमते हुए नजर आए।लोगों में शिवरात्रि महोत्सव को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारी उत्साह देखने को मिला। इस बार महोत्सव को पूर्ण राज्यत्व के 50 स्वर्णिम वर्षों की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। 50 वर्ष पहले हिमाचल कैसा था और आज कैसा हैए इसकी झलक भी महोत्सव की शोभायात्रा में देखने को मिली।
यह भी पढ़ें: Modi से मिले जयराम, स्वर्णिम रथयात्रा के उद्घाटन को किया आमंत्रित

सीएम जयराम ठाकुर ने सभी को महोत्सव की बधाई दी और सभी से इसे सावधानिपूर्वक मनाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) अपने पूर्ण राज्यत्व के 50 स्वर्णिम वर्षों को मना रहा है और इस महोत्सव का आयोजन इस बार उसी थीम पर किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से महोत्सव का पूरा आनंद उठाने का आहवान किया। इस मौके पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सांसद राम स्वरूप शर्मा, जिला के अन्य विधायक, पदाधिकारी, अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


