-
Advertisement
मौसम का हालः रोहतांग सहित लाहुल घाटी में बर्फबारी, लेह मार्ग बंद
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम के मिजाज बिगड़े हैं। रविवार रात से रविवार रात से समस्त लाहुल घाटी में बर्फबारी ( Snowfall in lahul valley) हो रही है। घाटी के रोहतांग दर्रे ( Rohtang Pass) सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने अटल टनल सैलानियों के लिए बंद कर दी है। अटल टनल के दोनों छोर पर रात से बर्फ गिर रही है। उधर लेह मार्ग रविवार को ही बहाल किया गया था लेकिन सोमवार को अवरूद्ध हो गया।
यह भी पढ़ें: Himachal: कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, इन जिलों में क्यों जारी हुआ येलो अलर्ट- जाने
बीआरओ का कहना है कि मौसम साफ होते ही इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी जाएगी। लेकिन सोमवार को बर्फबारी के कारण मार्ग वाहनों के लिए बंद कर दिया है। दूसरी ओर शिंकुला व कुंजुम जोत की बहाली भी प्रभावित हुई है। लाहुल स्पीति पुलिस ने बर्फबारी को देखते हुए वाहन चालकों से आपात स्थिति में ही आवाजाही के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने भी आज मौसम के मिजाज बिगड़े रहने की संभावना जताई थी। इसके बाद दो अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

