-
Advertisement
सत्ती ने माना ऊना में बढ़ी आपराधिक घटनाएं- विपक्ष ना करें राजनीति तो बेहतर
ऊना। वित्तायोग के अध्यक्ष और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती ( Chairman of the Finance Commission Satpal Satti )ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा ऊना जिला में हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर की जा रही बयानबाजी को निंदनीय करार दिया है। सत्ती ने कहा कि ऊना जिला में पिछले कुछ दिनों में ऐसी आपराधिक घटनाएं घटित हुई है जोकि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और यह समाज में आ रही विकृति का परिणाम है। सत्ती ने कहा कि विपक्षी नेताओं को ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। सत्ती ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ( Mukesh Agnihotri) यह ना भूलें कि जब उनकी सरकार थी , तब हरोली विधानसभा क्षेत्र अपराध की राजधानी बन गया था और कई युवाओं की नशे से मौत हो गई थी। सत्ती ने कहा कि बीजेपी (BJP) की सरकार सत्ता में आने के बाद से ऐसी घटनाओं पर रोक लगी है। चंद लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम देते है लेकिन इसके लिए सरकार या सभी लोगों को दोषी ठहरना सही बात नहीं है। सत्ती ने कहा कि यह सामाजिक और कानून की दृष्टि से यह चिंतनीय विषय है और इस पर लगाम लगाने के लिए सभी लोगों को इकट्ठे होकर सोचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Kangra: हथियारों से लैस लुटेरों ने पंप ऑपरेटर को बनाया बंधक, लाखों की लूटपाट

वहीं सोलन और पालमपुर नगर निगम ( Palampur Municipal Corporation) चुनावों में हार के बाद बीजेपी के मिशन रिपीट को के सवाल पर सत्ती ने कहा कि पालमपुर में हुई हार पर बीजेपी मंथन कर रही है और उसके कुछ कारण भी सामने आये है। दूसरी तरफ सोलन में बीजेपी बहुत ही कम मार्जिन से पिछड़ी है। सत्ती ने कहा कि बीजेपी सरकार के पास अभी डेढ़ साल का कार्यकाल शेष है और पार्टी मिशन रिपीट को ओर अवश्य बढ़ेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


