-
Advertisement
हिमाचल की “ऑक्सीजन” पर चलेगा दिल्ली, हर संभव मदद देने का आश्वासन
शिमला। कोरोना महामारी के संकट के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन का भारी संकट चल रहा है। ऐसे में हिमाचल ने दिल्ली की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सीएम जयराम ठाकुर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के आग्रह को स्वीकार करते हुए राजधानी दिल्ली को ऑक्सीजन (Oxygen) की आपातकालीन आपूर्ति करने को सहमति प्रदान की है। अरविंद केजरीवाल को लिखे एक पत्र में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने कहा है कि दिल्ली में उत्पन्न स्थिति से हिमाचल प्रदेश काफी चिंतित है और दिल्ली सरकार कोहर संभव सहायता प्रदान करने में प्रदेश को प्रसन्नता होगी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली सरकार के अधिकारी ऑक्सीजन की आपूर्ति का प्रबंध करने के लिए हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक से संपर्क कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर भी इसकी जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें: कोरोना संकटः Kangra में बेड फुल, आगे की तैयारियों पर क्या बोले जयराम-जानिए
https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1386655648213921794
बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में चल रहे ऑक्सीजन संकट के मामले में अन्य राज्यों के सीएम को पत्र लिखकर इस संकट से उबरने के लिए एक-दूसरे की मदद करने की अपील की थी। केजरीवाल ने ट्वीट (Tweet) कर इस पत्र के बारे में जानकारी दी थी। अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं सभी मुख्यमंत्रियों से निवेदन करता हूं कि अगर उनके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है तो उसे दिल्ली के लिए मुहैया कराएं। हालांकि केंद्र सरकार भी हम लोगों की मदद कर रही है, लेकिन कोरोना की गंभीरता ऐसी है कि सभी उपलब्ध संसाधन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।”
https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1385940541896990726
केजरीवाल ने इस मामले में कहा कि अगर अन्य राज्य में अपने राज्य से टैंकर के साथ ऑक्सीजन उपलब्ध करा सकते हैं तो इसके लिए दिल्ली के सीएम राज्यों के लिए व्यक्तिगत तौर पर आभारी रहेंगे। पत्र में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की कोई सीमा नहीं है इसलिए सभी को एक साथ काम करने की जरूरत है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

