-
Advertisement
सीएम जयराम प्रभावितों से मिले, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा ( Kangra) के शाहपुर की बोह घाटी के रूलेहड़ गांव में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन ( landslide) से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए सीएम जयराम ठाकुर( CM Jairam Thakur) आज घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों से बातचीत भी की। सीएम ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिये जाएंगे साथ ही जिन लोगों के घर इस मलबे में दब गए हैं, उनको सरकार मकान( House) बना कर देगी। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: मलबे में दबे पांच लोग जिंदा बाहर निकाले, एक और शव मिला, 8 लोगों के दबे होने की आशंका

यह भी पढ़ें: लाहुल में हादसे का शिकार हुए प्रिंसिपल का शव बरामद, चिनाब में गिरी थी वैन
इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन के साथ एनडीआरएफ. की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हुई है तथा लापता लोगों को ढूंढने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इससे पहले सीएम जयराम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के बाढ़ प्रभावित बोह क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण( Aerial survey) किया। सीएम ने कहा कि हिमाचल में बारिश से खासा नुकसान हुआ है। कांगड़ा जिला नुकसान अधिक है। जैसे ही उन्हें एक भूस्खलन की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया था और जिला प्रशासन ने तुरंत एनडीआरएफ की टीम को मौके पर भेज कर बचाव कार्य को भी शुरू करवा दिया गया था।

सीएम ने कहा कि जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर के डीसी राम कुमार गौतम से भी दूरभाष पर बातचीत की तथा गत सायं पांवटा उपमंडल में बांगरन गांव के डोरियोंवाला के पास टापू में गत दिन गिरी नदी में फंसे लोगों को एनडीआरएफ तथा जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित निकालने के के बारे में भी जानकारी ली।


