-
Advertisement
प्रियंका चोपड़ा ने बर्थडे पर पहना रेड स्विमसूट, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान
हॉलीवुड में नाम कमा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में लंदन में धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। प्रियंका के पति निक जोनस बर्थडे पर अमेरिका में थे लेकिन उन्होंने प्रियंका के लिए ढेर सारे गिफ्ट भेजे। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बर्थडे बैश की काफी फोटोज शेयर की थी। एक तस्वीर में प्रियंका ने रेड कलर का एक स्पेशल बर्थडे स्विमसूट (Swimsuit) पहना हुआ है। ये स्विमसूट काफी चर्चा में है क्योंकि ये कोई आम स्विमसूट नहीं है इसकी कीमत काफी ज्यादा है।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा के इस रेड डिजाइनर स्विमसूट की कीमत लगभग 28,200 रुपए है। अपने इस पूलसाइड लुक को उन्होंने व्हाइट श्रग, फैंसी सनग्लासेस और हूप्स से कंप्लीट किया है। पीसी ने अपने बन हेयरस्टाइल को रेड कलर के मैचिंग फ्लावर एक्सेसरी से पूरा किया था। जितनी कीमत में ये स्विमसूट खरीदा उतनी कीमत में तो आम आदमी गोवा (Goa) घूम कर आ सकता है। हालांकि चलिए ये उनका पर्सनल मैटर है।
यह भी पढ़ें: कांस फेस्टिवल प्राइज : टाइटेन ने जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार पाल्मे डी ओर
फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा ‘फोटो डंप, इस बर्थडे मुझे ढेर सारा प्यार भेजने के लिए आप सभी का धन्यवाद। ढेर सारे शानदार मैसेजेज, कॉल्स, स्टोरीज, ट्वीट्स। मेरा ये बर्थडे शांति भरा था, पर मैं जिंदगी के अगले साल में कदम रखकर यह सीखा कि हर दिन खुशी का पल होता है।’ प्रियंका ने अपने फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरे शेयर कर उनका दिन बना दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

