-
Advertisement
दादी मर्डर मामला: परिजनों ने डेंटल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन, अधिकारी हुए गायब
मंडी। सुंदरनगर में डेंटल कॉलेज में पढ़ने वाले प्रशिक्षु डॉक्टर (Trainee Doctor) द्वारा साथी महिला प्रशिक्षु के घर में घुस कर दादी को मौत (Murder) के घाट उतारने के के बाद शुक्रवार को हालात संवेदनशील हो गए हैं। मामले में गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने हिमाचल डेंटल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ विरोध रैली निकाली और जमकर नारेबाजी (Protest) की। वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए डेंटल कालेज प्रबंधन (Dental College Management) द्वारा गेट बंद कर दिए गए और मौके से अधिकारी आननफानन में गायब हो गए। इससे प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए।
यह भी पढ़ें: Murder In Himachal: प्रशिक्षु डॉक्टर बना हैवान-सहपाठी की दादी पर हमला कर उतारा मौत के घाट
मामले की संवेदनशीलता देखते हुए डीएसपी दिनेश कुमार और थाना प्रभारी कमलकांत ने मौके पर पहुंच कर हालात को संभाला। इसके उपरांत कालेज प्रबंधन द्वारा कालेज को बंद कर दिया गया। परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने डेंटल कॉलेज प्रबंधन द्वारा मामले में आरोपी प्रशिक्षु डाक्टर के खिलाफ शिकायत (Complaint) प्रबंधन के पास करने के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए परिजनों ने कहा कि आरोपी छात्र को मात्र एक चेतावनी (Warning) देकर छोड़ दिया गया था। इससे उक्त छात्र के हौसले बुलंद हो गए थे। वही मामले पर हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के प्रिंसिपल डॉक्टर रंजन मल्होत्रा ने कहा कि परिजनों के शिकायत के आधार पर प्रशिक्षु डॉक्टर को बुलाकर समझाया गया था। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु डॉक्टर द्वारा इस प्रकार के जघन्य अपराध को अंजाम देना शर्मनाक है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


