-
Advertisement
युवाओं का आरोप: 8 से 10 ग्राउंड जाएं या स्कूल, इंदिरा स्टेडियम के नए नियम हमें नामंजूर
ऊना। जिला मुख्यालय के इंदिरा गांधी खेल परिसर (Indira Gandhi Sports Complex) में खेलों के अनुसार बनाया गया टाइम टेबल (Time Table) सेना या पुलिस की रैलियों में भाग लेने वाले युवाओं को नामंजूर है। इस संबंध में युवाओं ने आज एमसी पार्क (MC Park) ऊना में एकजुट होकर सरकारी आदेशों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज (Protest) करवाया। युवाओं ने जिला प्रशासन से तुरंत प्रभाव से इस समय सारणी को रद्द करने की मांग उठाई है। मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय और आसपास के गांव से एमसी पार्क में एकत्रित हुए युवाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए खेल विभाग के इस नए नियम के प्रति अपना रोष प्रकट किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्टेट लाइब्रेरी को कैफे में तब्दील करने पर भड़की युवा पीढ़ी, जमकर काटा बवाल
युवाओं का आरोप है कि इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में दौड़ में भाग लेने वाले युवाओं के लिए सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। जो कि सेना भर्तियों (Army Recruitment) में भाग लेने के इच्छुक युवाओं के लिए बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं है। भर्ती रैलियों में भाग लेने के इच्छुक अधिकतर युवा स्कूल या कॉलेज में पढ़ रहे हैं। जिसके चलते सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक उन्हें अपने शिक्षण संस्थानों में जाना पड़ता है, लेकिन यदि वो सुबह 5:00 से लेकर 8:00 के बीच में मैदान पर प्रैक्टिस (Practice) करना चाहें, तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाता। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि खेल विभाग की इस नई समय सारणी को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए, ताकि युवाओं को अपनी सुविधा अनुसार इंदिरा स्टेडियम में प्रैक्टिस करने का मौका मिल सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


