-
Advertisement
हिमाचल: घर से सब्जी लाने निकले दो मासूम हुए गायब, रोते-बिलखते परिजन पहुंचे थाने
ऊना। हिमाचल (Himachal) के ऊना (Una) से बड़ी खबर सामने आ रही है। ऊना के उपमंडल गगरेट के संघनई गांव में दो नाबालिग बच्चों का रहस्यमय परिस्थिति में गायब (missing) हो गए हैं। गगरेट पुलिस ने बच्चों के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: घर से दूसरी बार गायब हुई नाबालिग, दहेज के लिए महिला से मारपीट
किशन देव ने गगरेट पुलिस को दी शिकायत में शनिवार को बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। 16 सितंबर को उनके दो बड़े बेटे 14 साल का अंशु कुमार व छोटा बेटा 11 साल का गुरप्रीत घर से संघनई बाजार सब्जी लेने गए थे, जोकि वापस घर नहीं लौटे। काफी देर बीत जाने के बाद उन्होंने मार्केट और आस पड़ोस में बच्चों के बारे में पूछताछ की। वहां भी उन दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद थक-हारकर उन्होंने स्थानीय थाने में बच्चों के गुमशुदा होने की गुहार लगाई है। इस मामले में एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बच्चों के पिता की शिकायत पर बच्चों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


