-
Advertisement
लाहुल स्पीति: 8 पंचायत प्रधानों का निर्विरोध चुनाव, अब 73 उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत
Last Updated on September 22, 2021 by Deepak
शिमला। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति और पांगी में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने जा रहे हैं. प्रधान के 32 पदों में से 8 ग्राम पंचायतों के प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शेष 24 पदों के लिए 73 उम्मीदवार और उप प्रधानों के 32 पदों में से 6 ग्राम पंचायतों के उप प्रधान निर्विरोध चुने गए हैं। शेष 26 पदों के लिए 77 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:चुनाव आयोग की यूथ आइकॉन बनी दृष्टिबाधित मुस्कान, लोगों को वोट डालने को करेगी प्रेरित
ग्राम पंचायत सदस्यों के 160 पदों में से 137 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 16 पदों पर कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है और शेष 7 पदों के लिए 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।जिला परिषद की 10 सीटों के लिए 32 उम्मीदवार मैदान में हैं। पंचायत समिति केलांग के कुल 15 सदस्यों में एक पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। शेष 14 पदों के लिए 31 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।चंबा में पंचायत समिति पांगी की 15 सीटों पर 60 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधानों के 19 पदों के लिए 96 उम्मीदवार और उप प्रधान के 19 पदों के लिए 92 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
पांगी में ग्राम पंचायत सदस्यों की 97 सीटों में से 14 उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। शेष 83 पदों के लिए 198 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अतिरिक्त आयोग की ओर से 3 पंचायत समिति सदस्यों के साथ 5 प्रधान, 10 उप-प्रधान व 71 ग्राम पंचायत सदस्यों के उप चुनाव भी 11 जिलों में करवाए जा रहे हैं।उप चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्यों के 71 पदों में से 39 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने हैं। 7 पदों पर कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है और शेष 25 पदों के लिए 52 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. केवल राम सैहजल ने कहा कि मतदान 29 सितंबर, 2021 और 1 अक्तूबर, 2021 को प्रात: 7.00 बजे से 3.00 बजे तक करवाया जाएगा।
मतदान के बाद होगी मतगणना
मतदान 29 सितंबर और 1 अक्तूबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक करवाया जाएगा। प्रधान, उप-प्रधान एवं पंचायत सदस्य के पद की मतगणना मतदान के तुरंत बाद पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी. पंचायत समिति व जिला परिषद के मतों की गणना 4 अक्तूबर 2021 को की जाएगी.
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group