-
Advertisement
खेलते खेलते चली गई बच्चे की जान, देखते रह गए परिजन
सोलन। अर्की उपमण्डल में ग्राम पंचायत शहरोल के कुइरु गांव में एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार गुरूवार दोपहर 13 वर्षीय जतिन खेलते खेलते पशुओं का चारा काटने वाली मशीन के पास पहुंच गया। मशीन को छूते ही उसे करंट लगा गया। इससे पहले कोई कुछ कर पाता बच्चा बेहोश हो चुका था. परिजनों ने घटना के बाद बच्चे को तुरन्त नागरिक अस्पताल अर्की पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:सुंदरनगर: करंट लगने से मासूम की मौत, युवक ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


