-
Advertisement
गजब! 25 लाख रुपए की लॉटरी की चाहत में गच्चा खा गया युवक, लुटाए 40 लाख
सोलन। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सोलन (Solan) जिले से ठगी (Fraud) का मामला सामने आया है। हैरत इस बात की है कि ठगों ने 25 लाख रुपए के सब्जबाग दिखाकर युवक से 40 लाख रुपए ठग लिए। जब युवक को ठगी का अहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए। वहीं, फौरन ठगी की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज की। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी के चार माह बाद नवविवाहिता ने मायके में की आत्महत्या, पति गिरफ्तार
50 से अधिक बार रुपए भेजे
मिली जानकारी के अनुसार पट्टा नाली पंचायत के नसेरी गांव के 21 वर्षीय युवक कुलदीप को 13 फरवरी को व्हाट्सएप पर मेसेज आया कि उसकी 25 लाख की लॉटरी निकली है। इस दौरान युवक को कहा गया कि लॉटरी का पैसा पाने से पहले उसे 10 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। युवक ने यह राशि ऑनलाइन जमा कर दी। इसके बाद टिकट खर्च के नाम पर 30 हजार मांगे।
उसने वह भी ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद शातिर ने फीस के नाम पर 16 हजार रुपये मांगे। युवक ने 50 से अधिक बार उसी नंबर पर धनराशि भेजी और 40 लाख रुपये की मोटी राशि लुटा दी। युवक ने अपने साथ हो रहे इस फ्रॉड के बारे में किसी से बात तक नहीं की और रुपए लुटाता रहा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: KCC बैंक में 22 लाख कम हुआ कैश, दराज में मिले नकली नोट; मैनेजर सहित तीन सस्पेंड
10 लाख रुपए रिश्तेदारों से मांग कर चुकाए
वहीं, युवक ने बताया कि उसकी 30 लाख की जमीन बिकी थी। उसने सारा पैसा शातिरों में बांट दिया। यहां तक कि 10 लाख रुपये रिश्तेदारों से लेकर चुकाए। 40 लाख रुपये देने के बाद भी और पैसों के लिए शातिरों के फोन आते रहे, लेकिन तब तक युवक कंगाल हो चुका था। जब पैसा ही समाप्त हो गया, तब जाकर युवक को अकल आई और उसने फोन सुनना बंद कर दिए। जब युवक ने उन्हें बताया कि वे उसके साथ हुए फ्रॉड की शिकायत पुलिस में करेगा तो शातिर उल्टा उसे धमकाने लगे।

