-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: अनुराग बोले- गलत बयानबाजी से बचे नेता नहीं तो पार्टी के खिलाफ बनेगा माहौल
अर्की। बीजेपी (BJP) की तरफ से अर्की विधानसभा सीट से उपचुनाव (By Election) में उम्मीदवार रतनपाल सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ज़िला प्रभारी डॉ राजीव बिंदल, उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया, मंत्री राजीव सैजल, वीरेन्द्र कंवर, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, समेत बीजेपी के कई दिग्गज मौजूद रहे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को चेताया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के दौरान ऐसी कोई बात ना कहें जिससे लोगों का बीजेपी के खिलाफ सेंटीमेंट्स हो जाए। साथ ही उन्होंने उपचुनाव को हल्के में नहीं लेने की बात भी कही।
यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव: बागी बरागटा ने किया नॉमिनेशन फाइल, बोले- बीजेपी एक बार फिर सोचे, मुझे पार्टी प्रत्याशी बनाए
बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप सब यहां आए आप सब रतन पाल हो, आप हज़ारों की संख्या में आए इससे हमारी ताकत स्पष्ट दिखती है।उन्होंने कहा की बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कांग्रेस (Congress) परिवार की पार्टी। पड़ोसी राज्य पंजाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की भाषा अपनी ही पार्टी के लिए ठीक नहीं है, कांग्रेस की कार्यशैली ठीक नहीं है। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी सरकार के कार्यकाल का जिक्र किया।
योजनाओं को गिनाए
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में बिचौलियों को खत्म किया। जिसके चलते आज सीधा जनता को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए उनके खाते में पैसा आता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय कांग्रेस ने केंद्र सरकार का मज़ाक उड़ाया। पर हमारे देश के वैज्ञानिकों ने दो टीके बनाकर इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि भारत में तेजी से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। आपदा के समय कोई भूखा ना रहे इस दृष्टि से 80 करोड़ लोगों को 15 महीने तक राशन केंद्र सरकार द्वारा दिया है। अगले साल तक सभी गरीबों के पास पक्का मकान होगा, आयुष्मान भारत के अंतर्गत 50 करोड़ लोगों लोगो का मुफ्त इलाज हुआ है। सीएम जयराम ठाकुर के कार्यकाल में हिमाचल में बहुत विकास हुआ है।
भावुक हुए रतनपाल
इस मौके पर अर्की से बीजेपी उम्मीदवार रतन पाल सिंह ने कहा कि मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को नाम से जानता हूं। इस क्षेत्र की सभी समस्याओं से परिचित हूं। आपका अपना हूं। उन्होंने कहा की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सुबह 5 बजे चल कर यहां हम सब के बीच पहुंचे। यह उनका सौभाग्य है। रैली को संबोधित करते हुए रतनपाल भावुक भी हुए। उन्होंने जनसभा में कहा कि पिछली बार वे महज 6000 वोटों के अंतर से वीरभद्र सिंह से हारे थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

