-
Advertisement
अखबार में क्यों होते हैं अलग-अलग रंग के चार डॉट, जानिए उनका क्या है मतलब
Last Updated on January 14, 2022 by sintu kumar
दुनिया में बहुत सारे लोग हर रोज सुबह अखबार पढ़ते हैं। कुछ लोगों को तो पहले पन्ने से लेकर आखिरी पन्ने तक की सारी खबरें पढ़ते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अखबार में एक चीज नोटिस की है। अखबार के पन्नों के नीचे चार रंग के डॉट या कोई डिजाइन बनी होती है। यह डॉट एक ही रंग के होते हैं।
ये भी पढ़ें- 10 मिनट में ब्रेन की स्थिति बताएगा ये हेलमेट, गिरगिट जैसे रंग बदलेगी कार
आज हम आपको बताएंगे अखबार प्रिंटिंग के समय इन डॉट को क्यों बनाया जाता है और ये बनाने के पीछे का क्या कारण है। ये चार रंग के डॉट अखबार की प्रिंटिंग के बारे में बताते हैं कि अखबार को किस प्रिंटिंग के जरिए छापा गया है। ये खास तरह की प्रिटिंग होती है, जिसे CMYK प्रिंटिंग कहा जाता है। इस प्रिंटिंग में चार रंग होते हैं। इस खास प्रिंटिंग में स्यान (cyan), मजेंटा (magenta), पीला (yellow) और काला (black) रंग होता है। मूल रूप से इन चार रंगों का सही अनुपात में उपयोग करके कोई भी रंग हासिल किया जा सकता है। इन सभी रंगों की प्लेटों को एक पृष्ठ पर अलग से बिछाया जाता है और अखबार की छपाई करते समय एक ही स्थान पर पंक्तिबद्ध किया जाता है। कोई भी कलर प्रिंट के लिए इन चार रंगों की जरूरत होती है। बता दें कि डिजिटल प्रिंटिंग के लिए यह बहुत सस्ता है। यानी इस तरह की प्रिंटिंग में इन चार रंग की कार्टेज का इस्तेमाल किया जाता है।