-
Advertisement
हिमाचल: आधी रात घर में घुसे दो बदमाश, चाकू की नोक पर महिला के साथ किया गलत काम
ज्वालामुखी/देहरा। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला में रात के अंधेरे में दो व्यक्तियों ने फिल्मी स्टाइल में एक घर में घुसकर चाकू (Knife) की नोक पर महिला के साथ लूटापाट (Robbed) की है। मामला देहरा उपमंडल के पुलिस थाना रक्कड़ के तहत सामने आया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि रात के अंधेरे में उसके घर में घुसे दो बदमाश हथियार के बल पर उसके जेवर लूट ले गए। यही नहीं जाने से पहले उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने इस घटना का जिक्र किसी से किया तो वे उसके परिवार को जान से मार देंगे। गरली के नजदीकी गांव सेहरी की इस महिला ने 20 फरवरी की रात उसके घर में घुसे दो बदमाश गहने लूट ले गए। महिला के अनुसारए उस रात उसके पति काम से बाहर गए थे। घर पर उसके 17 व 15 साल के दो बेटे और खुद वह थी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में स्कूल से घर लौट रही छात्रा से दो युवकों ने किया दुष्कर्म
महिला ने बताया कि रात करीब दो बजे व लघुशंका के लिए घर के पास स्थित बाथरूम गई। वापस कमरे में घुसते ही वहां पहले से घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने उसे दबोच लिया। वह उनका चेहरा नहीं देख पाई। दोनों ने मास्क (Mask) पहने थे। एक ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर शोर मचाने से मना किया और गहनों के बारे में पूछा। डर के मारे उसने बता दिया। इसके बाद दोनों बेड के बाक्स के अंदर पोटली में रखे गहने ले गए। जाते वक्त उन्होंने किसी को घटना की जानकारी देने की सूरत में पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः देह व्यापार मामले के आरोपियों को मिली जमानत, चिट्टा-चरस और शराब भी बरामद
उसने सुबह सात बजे फोन पर अपनी मां से बात कीए लेकिन डर के मारे कुछ नहीं बताया। यहां तक कि साथ वाले कमरे में सो रहे उसके दोनों बेटों तक को घटना के बारे में पता नहीं चल पाया। जब अगले दिन पति काम से लौटे तो उन्हें जानकारी दी। पति ने इसके बारे में पुलिस को बताया। पुलिस मामला सुलझाने में जुटी है। वहीं डीएसपी (DSP) ज्वालामुखी चंद्रपाल का कहना है पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उम्मीद है जल्दी ही मामला सुलझ जाएगा। थाना प्रभारी रक्कड़ चिरंजी लाल ने कहा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


