-
Advertisement
जयराम ठाकुर की दो टूक, हुड़दंगबाज कर्मचारी संगठन की बात सुनेंगे, मानेंगे जरूरी नहीं
शिमला। यदि कोई कर्मचारी संगठन (Employee Organizations) हुड़दंगबाजी करेगा तो उनकी बात को सुना जा सकता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि माना जाए। यह बात सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने एनपीएस कर्मियों के बीते दिनों किए गए प्रदर्शन को लेकर कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ विधायकों और नेताओं ने एनपीएस (NPS) कर्मचारियों को प्रदर्शन करने के लिए उकसाया। उन्होंने कर्मचारी वर्ग को साफ शब्दों में कहा कि सरकार ने उनको जो दायित्व दिया है, वह उसे निभाएं, न कि राजनीति करें।
यह भी पढ़ें- सीएम जयराम ठाकुर बोले, विधानसभा में विपक्ष के नेता ऐसे उछलते है, जैसे वो जपिंग डॉल हों
सदन में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) की ओर से कानून व्यवस्था पर लाए कटौती प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब में सीएम ने कहा कि कुछ कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं है, जो केवल राजनीति में फंसे रहते हैं। जो काम उन्हें सौंपा है, उसे नहीं कर रहे हैं। पुलिस (Police) कर्मचारियों को लेकर सीएम ने कहा कि वह उनके आवास पर आए थे, जिन्होंने शांतिपूर्ण बात कही। सरकार का भी दायित्व बनता है कि उनके हक उन्हें दे। उन्होंने हिमाचल पुलिस की सराहना भी की।
आज तक हमने किसी पर लाठीचार्ज नहीं किया
सीएम ने कहा कि उनकी सरकार में आज तक किसी पर भी लाठीचार्ज नहीं किया गया है। गंभीर आरोपों में संलिप्त आरोपियों को पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे डाला गया है। उन्होंने कहा कि मादक द्रव्यों में संलिप्त तस्करों की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। उन्होंने कहा कि खनन माफिया (Mining Mafia) की संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार के समय में हत्या के 443 मामले सामने आए, जबकि वर्तमान सरकार में 345। हत्या के प्रयास के 265 मामले पूर्व सरकार में हुए, जबकि इस सरकार में 250 मामले हुए।
यह भी पढ़ें- सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेश के पहले ड्रोन स्कूल का किया उद्घाटन, इन क्षेत्रों में होगी तरक्की
अरविंद दिग्विजय नेगी की गिरफ्तारी मामले में कुछ कहना सही नहीं
सीएम ने पुलिस में नई भर्ती की गुंजाइश भी जताई और पुलिस बैंड (Police Band) के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने एनआईए की ओर से अरविंद दिग्विजय नेगी की गिरफ्तारी से जुडे़ मामले पर कहा कि उस पर जांच चल रही है। ऐसे में इस पर कुछ भी कहना सही नहीं है। नेता प्रतिपक्ष की ओर से लाए गए इस कटौती प्रस्ताव को सहमति से गिराया गया।
अवैध पटाखा फैक्टरी मामले की जांच चल रही
ऊना में अवैध पटाखा फैक्टरी (Illegal Cracker Factory) के मामले में सीएम ने सदन को बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। इसकी पूरी जांच चल रही हैं। डीजीपी मौके पर गए थे। पुलिस चौकी के इंचार्ज के साथ स्टाफ को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

