-
Advertisement
हिमाचल में नेशनल हाई-वे के किनारे खड़ी कार से लाश बरामद, जांच में जुटी पुलिस
सुंदरनगर। नेशनल हाई वे 21 के किनारे लोअर तरोट में तीन दिन से खड़ी एक कार (Car) से एक व्यक्ति से लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बोधराज के नेतृत्व में पुलिस (Police) मौक़े पर जांच में जुट गई है। ग्राम पंचायत कनैड़ के प्रधान बिशन दास ने घनोटु पुलिस को सूचना दी कि नेशनल हाईवे 21 (National Highway 21) के किनारे लोअर तरोट में पिछले 3 दिनों से एक कार सड़क किनारे खड़ी है। इसमें किसी व्यक्ति के शव (Dead Body) होने का अनुमान है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस थाना घनोटू की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: रेलवे ट्रैक पर युवक का शव, बाजू टूटी हुई और मुंह पर हैं खरोंच के निशान

प्रथम दृष्टि से पता चला है कि व्यक्ति बाहरी राज्य का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम पंचायत कनैड़ के प्रधान विष्ण दास ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र में पिछले 3 दिनों से एक कार खड़ी है, जब मौके पर आकर देखा तो गाड़ी के अंदर एक शव होने की आशंका हुई। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस थाना घनोटु की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी (SP Mandi) शालिनी अग्निहोत्री होते ने बताया कि कार में शव होने की सूचना प्राप्त हुई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: रोहड़ू में डयूटी पर जा रहे पुलिस कॉस्टेबल की खाई में गिरी कार
पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर फोरेंसिक टीम (Forensic Team) बुलाई गई है और मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



