-
Advertisement
कबड्डी टूर्नामेंट संपन्न,विजेता टीम को नकद पुरस्कार
नादौन। धौलासिद्ध वेल बीइंग यूथ क्लब नादौन द्वारा आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट संपन्न हो गया। टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया। ऋत्विक प्रोजेक्ट लिमिटेड के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरसी सिंगला समापन समारोह में विशेष रूप से मौजूद रहे। टूर्नामेंट में मोंगली 1 की विजेता टीम रही और उपविजेता टीम मोंगली 2 रही। जिसमें विजेता टीम को 5100 रुपए और ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 3100 रुपए और ट्रॉफी दी गई। शंकी ठाकुर ने क्लब के प्रधान सोनू कुमार और उप्रधान संजीव व सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page…

