-
Advertisement
हिमाचलः ऊना के शख्स ने घर पर खाया जहर, अस्पताल में निकले प्राण
ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत दौलतपुर में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान रिपन कुमार निवासी दौलतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। वहीं मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- हिमाचलः चिंतपूर्णी में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, पंजाब की तीन महिलाएं गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम ऊना गगरेट मुख्य मार्ग के गांव दौलतपुर (पंजावर) के वार्ड नंबर 7 निवासी रिपन ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ती देख उसके परिजन इलाज के लिए ऊना अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी अनिल कुमार ने कहा कि इस संदर्भ में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


