-
Advertisement
हिमाचलः आग से जल गया पटियाला के कृष्णु का आशियाना
सुंदरनगर। विकासखंड सुंदरनगर के तहत चमुखा पंचायत के पटियाला गांव में गुरुवार सुबह एक मकान में आग भड़क गई। मकान में आग लगने से करीब 8 से 10 लाख का नुकसान हो गया है। आग लगने की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल विभाग की टीम को सूचित किया लेकिन जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच पाती उस समय तक पूरा मकान जलकर राख हो चुका था।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: आग ने जला डाला शिरगुल देवता का मंदिर, 800 फलदार पौधे भी झुलसे

वहीं वार्ड सदस्य प्रिया ठाकुर ने बताया कि कृष्णु पुत्र साधराम के घर में अचानक से आग लगने के कारण करीब 8 से 10 लाख का नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है,वहीं उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीड़ित परिवार की मदद की जाए उधर, एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि घर में आग लगने के कारण काफी नुकसान हुआ है प्रशासन की टीम मौके पर आग से हुए नुकसान का आंकलन लगा रही है. उन्होंने कहां की पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


