-
Advertisement
हिमाचलः सड़क किनारे घास चर रही गाय को चुरा लेकर जा रहे थे , लोगों ने धर लिया
बिलासपुर। सामान, पैसे और गहने की चोरी के मामले तो आप ने सुने होंगे। क्या कभी आप ने गाय चोरी का मामला सुना है। गाय चोरी का मामला हिमाचल के बिलासपुर जिला में सामने आया है। शहर के लखनपुर वार्ड में पंजाब की पिकअप गाड़ी में सवार लोगों ने दिन दिहाड़े नेशनल हाईवे किनारे घास चर रही गाय की चोरी कर ली। हालांकि यह लोग इस घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए और आसपास के लोगों ने उन्हें देख लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: बोलेरो हादसे में लापता लोगों के शव सतलुज से मिले, सुबह चलाया था सर्च अभियान
लखनपुर निवासी वीना टंडन की पालतु गाय नेशनल हाईवे के किनारे घास चर रही थी। इस दौरान पंजाब नंबर की पिकअप आई। इस गाड़ी में चालक सहित चार लोग सवार थे। इन लोगों ने देखते ही देखते नेशनल हाईवे किनारे घास चर रही गाय को गाड़ी में डाल लिया। वहीं, स्थानीय लोगों की नजर इन लोगों पर पड़ी तो आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। और गाय चारी करते पकड़ लिया गया।

जब लोगों ने भी इस गाड़ी की चैकिंग की तो इसमें महिला की पालतु गाय के अलावा अन्य गोवंश भी पाया गया। वहीं, पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच करआगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी में अन्य गोवंश कहां से लाया गया है और कहां ले जाया जा रहा था। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


