-
Advertisement
मर्डर-बहसबाजी के बाद सीधे घोंप दिया छुरा
रविन्द्र चौधरी/ राजा का तालाब। जिला कांगड़ा के तहत फतेहपुर में हत्या का मामला सामने आया है। एक दुकान में पहले तो दो लोगों के बीच कहासुनी हुई और फिर एक ने दूसरे के पेट में छुरा घोंप दिया। इस हमले के बाद व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- नदी के तेज बहाव में बही पंजाब के पर्यटकों की कार,नौ की मौत
चंद्र कुमार(35) पुत्र हरनाम सिंह गांव गारन डाकघर गुरियाल तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह तलाड़ा नामक स्थान पर मछली तथा अंडे फ्राई की दुकान करता है। 7 जून को देर शाम करीब 9:30 बजे मिंटू, रघु, ओंकार उर्फ सोनी व प्रताप उसकी दुकान पर आए और अंडे फ्राई करने के लिए कहा। उसने जब अंडे फ्राई करके दिए और वे अपने साथ लाई शराब वहां पीने लगे। उसी समय कुलबीर सिंह उर्फ फौजी पुत्र प्रेम सिंह गांव धनेटी चरुडीयां तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा वहां पर आया और ओंकार सिंह उर्फ सोनी को गालियां देने लगा। इस पर उनकी बहसबाजी हो गई और कुलवीर सिंह उर्फ फौजी ने अपनी जेब से एक छुरा निकाला और ओंकार सिंह के पेट में घुसा दिया, जिससे ओंकार सिंह जमीन पर गिर पड़ा और उसके शरीर से खून बहने लगा। इस हमले के बाद कुलदीप सिंह वहां से भाग गया।
सभी ने मिलकर ओंकार सिंह को सूर्य अस्पताल राजा का तालाब पहुंचाया, जहां पर कुछ देरी के बाद उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा नंबर 209/22 दिनांक 08/07/2022 धारा 302 भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी कुलबीर सिंह उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और लाश को कब्जे में लेकर पोर्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।