-
Advertisement
अब कॉल ड्रॉप होने पर मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है नया नियम
आप यदि स्मार्टफोन यूजर्स हैं तो आपने अचानक कॉल ड्रॉप (Call drop) होने की समस्या का सामना किया होगा। ऐसे में आपको खीज भी आई होगी। कॉल करते-करते अचानक कॉल ड्राप होने की समस्या से आप परेशान हैं तो अब आपके थोड़ी राहत भरी खबर है। इस संबंध में संचार मंत्री की तरफ से बड़ा रोचक बयान आया है।
यह भी पढ़ें:एक ही अकाउंट से जुड़े पांच अलग प्रोफाइल रखने के तरीके का परीक्षण कर रहा फेसबुक
अब यदि आपकी कॉल ड्राप होती है तो टेलीकॉम ऑपरेटरों को इसके आपको पैसे देने होंगे। दूरसंचार मंत्री (Communication minister) अश्विनी वैष्णव ने एक बयान दिया है कि अब कॉल ड्राप होने पर टेलीकॉम ऑपरेटर ग्राहकों के अकाउंट में पैसे डालने होंगे। इसके कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। अब कॉल ड्रॉप होने पर यूजर्स को एक रुपया मिलेगा।
यह भी पढ़ें:एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा खतरा-हैक होने वाला है फोन
ग्राहकों को एक रुपया दिन में तीन कॉल ड्रॉप होने पर ही दिया जाएगा। इसका मतलब सीधा है कि यदि एक दिन में आपकी तीन कॉल ड्राप होती हैं तो ही एक रुपया आपको मिलेगा, अन्यथा नहीं। इसके लिए यूजर्स को टेलीकॉम ऑपरेटर को एसएमएस और यूएसएसडी से मैसेज भेजना होगा, जिसमें यह बताना होगा कि उनके अकाउंट में कितने पैसे डाले गए हैं। आपको यह भी बता दें कि यह प्रोसे प्रीपेड यूजर्स के लिए होगी। अगर पोस्टपेड कस्टमर्स की कॉल ड्रॉप होती है तो उनके पैसे उनके बिल में एड कर दिए जाएंगे।

