-
Advertisement
एसईएचबी कर्मचारी यूनियन का ऐलान, हम 16 सितंबर से करेंगे हड़ताल
शिमला। शहर वासियों की परेशानी में बढ़ने जा रही हैं। एसईएचबी कर्मचारियों (SEHB employees) ने 16 सितंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे डाली है। ये कर्मचारी शिमला (Shimla) में कूड़ा उठाने का काम करते हैं। कर्मचारी लंबे समय से नगर निगम निगम शिमला में सम्मिलित होने की मांग उठा रहे हैं। एसईएचबी कर्मचापरी यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह (Jaswant Singh, President of SEHB Employees Union) ने कहा कि नगर निगम में कर्मचारियों के करीब 250 पद खाली पड़े हैं। बावजूद इसके एसईएचबी कर्मचारियों को इसमें शामिल नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें:सर! हम 412 दिनों से कर रहे भूख हड़ताल, सरकार ने एक बार भी नहीं पूछा हाल
उन्होंने कहा कि नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली की तरफ से शहरी विकास मंत्री के साथ बैठक की बात कही गई थी, लेकिन अब बैठक नहीं हो सकी है। एसईएचबी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन एसईएचबी कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति (Standing Policy for SEHB Employees) बनाने का वादा नहीं करता है, तो 16 सितंबर से कर्मचारी हड़ताल पर चल जाएंगे| उन्होंने मांग की है कि सरकार उनके लिए क्या चीज है स्थायी नीति बनाएं अन्यथा कर्मचारी किसी भी हालत में काम नहीं करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



