-
Advertisement
बिलासपुर में लाइनमैन की भर्ती के पेपर में पत्नी को व्हाट्सएप पर फोटो खींच भेज रहा था पति
बिलासपुर। हिमाचल (Himachal) में पेपर लीकेज मामलों ने हद मचाई हुई है। अब हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर (Staff Selection Commission Hamirpur) की ओर से आयोजित विद्युत बोर्ड की लाइनमैन पोस्ट का पेपर लीक हो गया है। इस संबंध में पुलिस ने पति और पत्नी (Wife and Husband) को पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार पति मोबाइल (Mobile) लेकर व्हाट्सएप से पत्नी को आंसरशीट भेज रहा था। मगर उस दौरान ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया और सारी कलई खुल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और दोनों पर मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया।
यह भी पढ़ें:बिना बिल के 20 लाख के गहने-स्क्रैप से भरा ट्रक पकड़ा, 2,70,000 रुपए वसूला जुर्माना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला डिग्री कॉलेज बिलासपुर (Degree College Bilaspur) में सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि सुबह डिग्री कॉलेज में लाइनमैन की परीक्षा देने के लिए करीब 250 उम्मीदवार पहुंचे हुए थे। परीक्षा केंद्र में सुबह साढ़े नौ बजे उम्मीदवारों को एंट्री दी गई। 9.55 पर परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र वितरित किए गए। इसके बाद सभी को दस बजे से पहले प्रश्न पत्र खोलने के आदेश दिए गए। जब पेपर (Paper) बंटने को थोड़ा ही समय हुआ तो निरीक्षक को एक उम्मीदवार की हरकतें संदिग्ध लगीं। जब उसकी तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब में मोबाइल मिला। उस मोबाइल में उसने पत्नी को प्रश्नपत्र भेजा हुआ था। तभी उसे परीक्षा केंद्र से उठाकर मोबाइल जब्त कर लिया गया। इसके बाद परीक्षा केंद्र के अधीक्षक, कॉलेज की प्रिंसिपल ने इसकी जानकारी एसपी ऑफिस (SP Office) को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और मोबाइल की जांच की। इसमें पता चला कि परीक्षार्थी अभिषेक पटियाल अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र भेज रहा था। इस पर पुलिस ने उसकी पत्नी को भी पकड़ा और उसका मोबाइल फोन जांचा तो उसमें वह शीट मिली और दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया है। वहीं इस संबंध में डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ धारा 420 व परीक्षा में नकल व गलत कार्य करने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
भुंतर में परीक्षा देने गई छात्रा नहीं लौटी, परिजन चिंतित
वहीं एक अन्य मामले में गत दिन स्कूल में परीक्षा देने गई छात्रा (Students) लापता हो गई है। उसके परिवार वालों ने इसकी सूचना भुंतर थाने (Bhuntar Police Station) में दी है। यह छात्रा किराए के कमरे में रह रही थी। परीक्षा देने तो गई मगर उसके बाद नहीं लौटी है। परिजनों ने बताया कि बताया कि एक दिन पहले भी वह देरी से घर आई थी। उसी दौरान उन्होंने उसे डांट लगाई थी। घर न आने पर परिजन व रिश्तेदारों ने उसकी काफी तलाश कीए लेकिन सुराग नहीं लग पाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है।


