-
Advertisement
महिला ने 41 साल से नहीं खाया अन्न का एक भी दाना, कारण जानकर रह जाएंगे दंग
हमारे आसपास ऐसे कई लोग होते हैं जो कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं। इनमें से कुछ लोगों के एक्सपेरिमेंट काफी अजीबोगरीब होते हैं। आज हम आपको एक महिला के लाइफस्टाइल (Lifestyle) के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। महिला का लाइफस्टाइल जानकर आप ये सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ये महिला अब तक जिंदा कैसे है।
यह भी पढ़ें- DTH के एंटीना का आकार क्यों होता है गोल, यहां जानिए इसके पीछे का विज्ञान
बता दें कि वियतनाम (Vietnam) की रहने वाली इस महिला (63) का कहना है कि उन्होंने 22 साल की उम्र से खाना खाना छोड़ दिया था। अब 41 साल हो गए हैं कि उन्होंने सॉलिड डाइट लेना बंद कर दिया है। अब वे सिर्फ इस चीज का सेवन करके एक सेहतमंद जिंदगी जीने में कामयाब हो रही हैं। आपको ये हैरानी होगी कि ये महिला महज नींबू पानी का सेवन करती हैं।
बताया जाता है कि महिला अपनी उम्र से ज्यादा जवान लगती है और योग भी कर लेती है। दरअसल, वे 21 साल की उम्र में महिला खून की बीमारी की चपेट में आ गई थी। उस वक्त उन्होंने शिकंजी पीकर सॉलिड डाइट छोड़ने की शुरुआत की।
महिला का दावा है कि उन्होंने ये तरीका एक डॉक्टर की सलाह पर अपनाया था। उनका दावा है कि इस तरह के लाइफस्टाइल से उनकी सेहत पर कोई भी बुरा असर नहीं पड़ा। उन्होंने बताया कि वो पानी में नमक, चीनी और नींबू का रस पीकर अपने शरीर को पोषक तत्व प्रदान करती हैं।

