-
Advertisement

हिमाचल में सीएम सुक्खू की मंजूरी का इंतजार कर रही 200 डाक्टरों की भर्ती
शिमला। हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 200 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया (Recruitment Process) प्रदेश के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की मंजूरी का इंतजार कर रही है। कांग्रेस सरकार (Congress Govt) की मंजूरी मिलते ही जल्द ही प्रदेश में 200 डॉक्टरों (200 Doctor) की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें कि बीजेपी सरकार (BJP Govt) के समय सीएम जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण में 500 डॉक्टरों के पद भरने की घोषणा की थी। जिसके बाद जयराम सरकार ने प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) में 300 चिकित्सकों की भर्ती कर ली। उनमें कुछ डॉक्टर वॉक इन इंटरव्यू (walk in interview) के माध्यम से और कुछ डॉक्टर कमीशन के माध्यम से रखे गए। लेकिन अब 200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया लटक गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग नई कांग्रेस सरकार से मंजूरी लेगा और उसके बाद इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।
यह भी पढ़ें:डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के आदेश, विकास कार्यों में गति लाएं अधिकारी
इससे पहले स्वास्थ्य विभाग में 300 पदों पर भर्ती नए डॉक्टरों की सेवाएं प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों और मोबाइल हेल्थ क्लीनिक वैन (Mobile Health Clinic Van) में ली जा रही हैं। इसके माध्यम से लोगों को घर द्वार पर उपचार की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग 200 डॉक्टरों के पद भरने के बाद इन्हें प्रदेश के अस्पतालों की ताजा स्थिती को देखते हुए नियुक्ति देगा। विभाग का मानना है कि इस बीच अस्पतालों से कई डॉक्टर सेवानिवृत्त भी होंगे, उनकी पूर्ति के लिए नए डॉक्टरों को रखा जाएगा। लेकिन इस सब से पहले 200 पदों को भरने के लिए नई सरकार से अनुमति ली जाएगी। उसके बाद ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group